top of page
खोज करे

भोपाल की जानी -मानी कलाकार एवं कला प्रदर्शनी आयोजक डॉ. अंकिता जैन द्वारा ‘जवाहर कला केंद्र

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 11 फ़र॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर’ (राजस्थान) में  चार दिवसीय पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 11 फरवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।


इस प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थानी मिनिएचर पेंटिंग में महारथ पद्मश्री तिलक गिताई, गेस्ट ऑफ ऑनर मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कोलाज कलाकार  डॉ. मंजुषा गांगुली रहें।

उपरोक्त कला प्रदर्शनी में शहर के वरिष्ठ कलाकार श्री आई. यू. खान, डॉ. सुरेंद्र सोनी एवं डॉ. रेणु शाही उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी में पूरे देश से कुल 15 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉ. अंकिता जैन भोपाल की जानी मानी कलाकार है । इससे पहले वे शिमला और गुवाहटी में कला प्रदर्शनी का आयोजन कर चुकी है। यह तीसरी श्रृंखला के तहत आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अंकिता चित्रकला में पीएचडी उपाधि प्राप्त है। 


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page