भारत के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ ने गणतंत्र दिवस परेड 2024 के उद्धाटन के बाद बाद एन सी सी राजस्थान दल से रूबरू हुए
- A1 Raj
- 6 जन॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुुर 6 जनवरी2024 महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर नई दिल्ली की ओर से आयोजित में एन सी सी गणतंत्र दिवस शिविर-2024 के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ ने एन सी सी कैडेट के रूप में अपने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के दिनों को याद करते हुए रेखांकित किया कि "कैडेट की भावना शाश्वत और अमिट है"।

कैडेटों से गरिमा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आग्रह करते हुए, उन्हें 2047 तक हमारे भारत को वास्तव में विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने के लिए उत्साह, वीरता और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कैडेटों से कहा कि अनुशासन और देशभक्ति के गुण आपके दिलों में जीवित रहने चाहिए, यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है जो हम अपनी मातृभूमि को दे सकते हैं।
मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि एन सी सी शिविर के उद्घाटन के दौरान, उपराष्ट्रपति ने राजस्थान निदेशालय की एन सी सी कैडेट्स के दल से भी मुलाकात के समय जोश एवं उत्साह देखकर भूरी भूरी प्रशंसा की।








टिप्पणियां