भारतीय मजदूर संघ द्वारा पूरे देश में सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किए गये
- A1 Raj
- 14 अक्टू॰ 2023
- 1 मिनट पठन
भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख उत्सवों में से एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में भारतीय मजदूर संघ जिला जयपुर द्वारा सेवा भारती कार्यालय सभागार में संपन्न
कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ जयपुर के जिलाध्यक्ष रणजीत गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत के विकास में सामाजिक समरसता की महत्वपूर्ण भूमिका की बात करते हुए विश्व के सबसे बड़े मजदूर संगठन की बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कार्यकताओं से इस दिशा में योगदान करने के प्रयास पर बल दिया।

जातिगत भेदभाव,गरीब अमीर की खाई,सभी को शिक्षा तथा भारतीय मजदूर संघ के ध्येय वाक्य, शोषित पीड़ित वंचित जन के कल्याण हेतु जी जान जुट जाने का आह्वान किया। और कहा कि यह सिर्फ इस एक दिन ही नहीं बल्कि सतत और पूरे वर्ष तक चलने वाली प्रक्रिया है। जिसे हम हमारे घरों में कार्य करने वाले घरेलू नौकर,गली मुहल्ले में सफाई कार्य करने वाले व हमारे आस पास मजदूरी करने वाले मजदूरों के परिवार व बच्चो के कल्याण हेतु यथायोग्य कार्य कर इस पुनीत कार्य को आस पास से ही कर सकते हैं।

भारतीय मजदूर संघ ने जिस प्रकार कोरोना से लेकर किसी भी प्राकृतिक आपदा में राष्ट्र हित को सर्वोपरि रख कर हमेशा कार्य किया है उसी प्रकार कार्य जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एस के राठौड़, अखिल भारतीय वित्त सचिव भामसं , महेश महानगर समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, राजेंद्र शर्मा आरआरबी के अखिल भारतीय सह प्रभारी , संजय परमार्थ संस्थान के प्रमुख का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।

परम् श्रद्धेय ठेंगड़ी के निर्वाण दिवस पर रक्तदान,वृक्षारोपण, कच्ची बस्तियों सामुहिक भोज,गोष्ठी,कार्यशालाएं आयोजित की गई।आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को भोजन,मिठाई बांटी गई।







टिप्पणियां