top of page
खोज करे

"भारतीय कला उत्सव" में देशभर के कलाकार बिखेर रहे हैं अपनी कला जलवा

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 6 मई 2023
  • 2 मिनट पठन

6 मई / अयोध्या,

"भारतीय कला उत्सव" में देशभर के कलाकार अपने कला रंग का जलवा भित्ति चित्रण के माध्यम से बिखेर रहे हैं। कला उत्सव के छठवें दिन संरक्षक राम उजागर दास महाराज, मुख्य संयोजक एस बी सागर प्रजापति, अध्यक्ष डा. प्रदीप तिवारी, प्रबन्धक राजेश चौबे, सचिव प्रतिभा यादव के साथ ही निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर अंबरीश श्रीवास्तव दृश्य कला विभाग, का. सु. साकेत महाविद्यालय अयोध्या, राम चंदर एलोरा आर्ट, अयोध्या तथा गया प्रसाद आनन्द, गोण्डा आदि द्वारा भित्ति चित्रण कार्यशाला में बने हुए चित्रों का गहन अवलोकन करने के बाद प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा 5 सांत्वना पुरस्कार शहेतु कलाकारों का चयन करके विजेताओं की सूची सुरक्षित कर लिया गया है।


कार्यशाला प्रशिक्षक प्रवीण कुमार द्वारा म्यूरल शिल्प गरुण द्वारा नमन तथा प्रतिभागी कलाकार आशा गुप्ता द्वारा अशोक वाटिका में मुद्रिका देते हुए हनुमान, रिद्धिमा गुप्ता द्वारा युगल में सीता राम, प्रिया रावत द्वारा केवट द्वारा चरण सेवा , अनुपम वर्मा द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करती महिला, बृजेश कौशल द्वारा हनुमान रिलीफ म्यूरल, सिपाली कनौजिया द्वारा विशाल हनुमान संजीवनी के साथ, ऋषिता शुक्ला द्वारा श्री राम की कृपा, श्रद्धा तिवारी द्वारा रामजन्म, अंशिका कौशल, गोंडा द्वारा सीता स्वयंवर, वन्दना जोशी व संजय नागर, राजस्थान द्वारा फड़ शैली में राम दरबार व स्वागत दृश्य इसी प्रकार बस्ती से आए हुए चंद्रभान सिंह द्वारा राम कृपा दृष्टि



तथा इनके साथ 10 कलाकारो में गायत्री पटवा द्वारा सेवरी संग राम, अभय सोनी द्वारा श्री राम जी, रिया गुप्ता द्वारा चरण पादुका, अंकित कुमार गौतम द्वारा रामेश्वर में श्रीराम, सूरज चौधरी द्वारा बाल रामलला, अश्वनी शुक्ला द्वारा श्री राम जन्म भूमि मन्दिर, सुमित भट्ट द्वारा जय श्री राम, खुशी मोदनवाल द्वारा मधुबनी शैली में राम, मदन मोहन आर्या द्वारा अहिल्या तार चित्रण, विमल सिंह, सुलतानपु द्वारा गणेश म्यूरल, शालू सिंह, गोंडा द्वारा श्री सीताराम, कृपा शंकर गुप्ता द्वारा राम सहित चारों भाइयों का शिक्षा ग्रहण तथा इसी प्रकार राम जी प्रजापति, ऋषभ वर्मा, सीता साधवानी, शालिनी राजपाल, सुमति साधवानी, स्वस्ति राजपाल रिया प्रजापति, धर्मेन्द्र यादव, पवन कुमार, गया प्रसाद आनन्द, अंशू शर्मा, नैंसी जायसवाल, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, सुनील आनंद, आयुष प्रजापति सहित अन्य कलाकारों की सुन्दर और भव्य कलाकृतियों का भी अवलोकन किया गया।


भारतीय कला उत्सव के मुख्य संयोजक एस बी सागर प्रजापति ने कहा कि 7 मई को प्रातः काल 500 से अधिक छात्र छात्राओ का चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता एवं दोपहर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।




 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page