भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण, भाजपा करती है सामूहिक जिम्मेदारी से काम :- गजेंद्र सिंह शेखावत
- A1 Raj
- 2 जन॰ 2024
- 4 मिनट पठन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया राजस्थान को विकसित राजस्थान और देश का ग्रोथ इंजन बनाने का दावा
--------
2024 के अंत तक मिल सकेगा राजस्थान को साफ पानी :- गजेंद्र सिंह शेखावत
--------
भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण, भाजपा करती है सामूहिक जिम्मेदारी से काम :- गजेंद्र सिंह शेखावत
--------
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, फिरोजपुर फीडर और गंगनहर का होगा पुनर्निर्माण
----------
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 02 जनवरी 2024 भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान को 2024 के अंत तक साफ पानी मिलने का दावा किया । उन्होंने कहा की राजस्थान को पंजाब से जो गंदा पानी मिल रहा है इसके मोटे तौर पर तीन कारण है। पहला कारण लुधियाना के बुड्ढा नाला में पंजाब की इलैक्ट्रो प्लेटिंग व डाइंग फैक्ट्रीज का अपशिष्ट डाला जाता है। लुधियाना शहर के सिवरेज का गंदा पानी भी नालों के माध्यम से नहर में डाला जाता है। और तीसरा अनाधिकृत डेयरियों का अपशिष्ट भी पानी के साथ प्रवाहित किया जाता है। इसके समाधान के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को 750 करोड रुपए गंदे पानी को साफ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के नाम पर दिये परंतु पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान की आम आदमी पार्टी की सरकार ने त्वरित गति से कार्य नहीं किया । इसके लिए हमने लुधियाना की नगरपालिका पर दो बार बड़ा जुर्माना लगाया और हर 3 महीने में मैं इसकी स्वयं मॉनिटरिंग करता हूं। उन्होंने कहा कि अब लुधियाना शहर के सिवरेज का जो गंदा पानी है उस पर लगभग काम हो चुका है फैक्टरीज और डेयरी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इस साल के अंत तक चालू हो जाएंगे तो मैं समझता हूं कि इस साल के अंत तक राजस्थान को साफ पानी मिलने लगेगा ।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि किसानों को पूरा पानी मिलने के सवाल पर श्री शेखावत ने कहा की राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बीबीएमबी को जितने पानी की डिमांड की थी उससे ज्यादा पानी पंजाब से मिला है । कांग्रेस सरकार की अकृमण्यता के कारण राजस्थान के किसानों को पूरा पानी नहीं मिल सका। गंगकैनाल के पानी की क्षमता कम हो गई है और 2002 से इसके पुनर्निर्माण पर चर्चा हो रही है। केंद्र सरकार ने गंग कैनाल के गेट ठीक करने, इसका पुनर्निर्माण करने के लिए योजना बना ली है और जल्दी ही इस पर काम शुरू होगा। शेखावत ने कहा की राजस्थान नहर में भी अभी एक तिहाई काम पूरा हुआ है। फिरोजपुर फीडर का पुनर्निर्माण करना हमारे घोषणा पत्र में सम्मिलित है और जल्दी ही हम इस पर काम शुरू करेंगे ।








टिप्पणियां