ब्रह्माकुमारीज एवं एनसीसी द्वारा आयोजित सेल्फ एंपावरमेंट लीडरशिप एंड टीम बिल्डिंग कार्यक्रम का आगाज
- A1 Raj
- 11 जुल॰ 2023
- 2 मिनट पठन
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं एनसीसी निदेशालय, राजस्थान के संयुक्त तत्वधान में सेल्फ एंपावरमेंट लीडरशिप एंड टीम बिल्डिंग कार्यक्रमों की श्रंखला का उद्धघाटन ।
----------------------------------------
लन्दन से पधारी बीके गोपी एवं एयर कमोडोर एल के जैन ने लिया भाग ।
------------------------------------------------------------------------------------
जयपुर, मंगलवार, 11 जुलाई 2023 को ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन वैशाली नगर के प्रभुनिधि सभागार में एनसीसी केडेट हेतु आयोजित किये जाने वाले सेल्फ एंपावरमेंट लीडरशिप एंड टीम बिल्डिंग कार्यक्रमों की श्रंखला का उद्धघाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजयोग एवं आध्यात्मिक सश्क्तिकरण के जरिए एनसीसी केडेट्स को मूल्यों के प्रति सजग कर देश का आंतरिक तौर पर मजबूत प्रहरी बनाने का प्रयास किया जायेगा ।

शुभारम्भ में सभा को संबोधित करते हुए एयर कमोडोर एल के जैन ने बताया की ब्रह्माकुमारीज एवं एनसीसी के सिद्धांत एक समान है | जिस प्रकार संस्था आध्यात्मिकता द्वारा अनुशासन के प्रेरित करती है ऐसे ही देश एनसीसी भी अपने केडेट में अनुशासन को कूट कूट कर भरता है |

लन्दन से पधारी बीके गोपी ने केडेट्स को एक्टिविटी के माध्यम से कई सरे मूल्यों से अवगत करवाते हुए कहा की साइलेंस एक ऐसी शक्ति है जो मन को संतुलित कर हर विपरीत परिस्थित का हल निकलने में मदद करती है |

ब्रह्माकुमारीज जयपुर की उपक्षेत्रीय संचालिका बीके सुषमा दीदी ने बताया की एनसीसी केडेट्स आने वाले समाज को दिशा दिखाने में अहम् भूमिका निभा सकते है | व्यवस्थित जीवनशैली वाला केडेट ही प्रेरणाश्रोत बन सकता है | उन्होंने केडेट्स को बुरी आदतों से दूर रहकर अनुशासित जीवन शैली अपनाने का महत्व बताया ।

भारतीय सेना के कर्नल बी सी सती ने केडेट्स में जोश भरते हुए अपने कार्यकाल में आयी विपरीत परिस्थितियों को मैडिटेशन से सहज पार करने के गूर सिखाये | उन्होंने कारगिल में तैनात रहते समय का अपना अनुभव बयान कर केडेट्स को भारत माता के नारे लगाने पर विवश कर दिया |








टिप्पणियां