बिग्रेडियर ने11वीं राजपूताना राइफल्स के 59 वां स्थापना दिवस पर मीडिया को-ऑर्डिनेटर शर्मा की प्रशंसा
- A1 Raj
- 4 अक्टू॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर 4 अक्टूबर 2023 डबल फर्स्ट पूर्व सैनिक सेवा संस्थान जयपुर की ओर से बिग्रेडियर जयपान सिंह शेखावत, सेवा मेडल ,सेवानिवृत्ति संरक्षक एवं अध्यक्ष,सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी की ओर से एक पत्र उपमहानिदेशक एन सी सी, राजस्थान निदेशालय महोदय को संबोधित करते हुए लिखा है कि 11वीं राजपूताना राइफल्स के 59 वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस 1 अक्टूबर 2023 को महल रजवाड़ा रिसोर्ट, वैशाली नगर जयपुर में मनाया गया।

इसमें मीडिया को-ऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा एवं मीडिया टीम के द्वारा मीडिया कवरेज शर्मा के कुशल प्रबंधन के द्वारा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया का प्रसारण हुआ है। जिससे हमारे इस कार्यक्रम को पूरे देश में एक नई पहचान मिली है। और उसका भी नाम रोशन हुआ है।

नन्द किशोर शर्मा मीडिया को-ऑर्डिनेटर के कर्तव्य निष्ठा, समर्पण ,संकल्प, कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्य शैली, प्रभावी भाषा शैली तथा कुशल प्रबंधन के द्वारा सभी मीडिया रिपोर्टर , मीडिया कर्मी , सॉफ्ट मीडिया और प्रिंट मीडिया हाउस द्वारा जिस प्रकार से सराहनीय प्रसारण किया गया है ।

इससे हमारे संगठन की कार्यशैली अनुशासन और कर्तव्य परायणता का उत्कृष्ट उदाहरण भारतीय सेना के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर पर मील का पत्थर साबित हुआ है। यह सब नन्द किशोर शर्मा मीडिया को-ऑर्डिनेटर के प्रबंधन के द्वारा संभव हो सका है।

ब्रिगेडियर जयपान सिंह शेखावत ,सेना मेडल, संरक्षक ने कहा कि नन्द किशोर शर्मा मीडिया को-ऑर्डिनेटर की प्रशंसा के लिए मैं नि:शब्द हूं तथा आप अपने भावी जीवन में सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचे, कीर्ति, पदोन्नति तथा आपके उज्जवल भविष्य के लिए मैं कामना करता हूं।
आपका
जयपाल सिंह शेखावत
सेना मेडल सेवानिवृत संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी राजपूताना राइफल्स डबल फर्स्ट पूर्व सैनिक सेवा संस्थान जयपुर








टिप्पणियां