बास्केटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक व फाइनल मैच में विद्यास्थली टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी जीती
- A1 Raj
- 10 दिस॰ 2023
- 2 मिनट पठन
दिनांक 9 दिसंबर, 2023 सी - स्कीम जयपुर, स्थित सेंट सॉल्जर पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे एवं रोमांचक फाइनल मैच सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल एवं विद्यास्थली विद्यालय की टीम के मध्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि भारतीय बास्केटबॉल टीम भूतपूर्व कप्तान लोकेश यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सरदार अजयपाल सिंह , विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष, सरदार जसबीर सिंह , का एनसीसी कैडेटस ने अनुरक्षण कर स्वागत किया एवं प्लांटर व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण दोनों टीमों के खिलाडियों से रूबरू हुए और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर मैच का शुभारंभ किया गया ।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि लोकेश यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि - " खेल मिलजुल कर रहने की, समाज से जुड़े रहने की, देश प्रेम की और अनुशासन की सीख देते हैं । "

सरदार अजय पाल सिंह जी ने भी छात्रों को खेलों के प्रति प्रेरित कर अपने उद्बोधन में कहा कि - " बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि शिक्षा के साथ साथ ज्यादा जरूरी है देश के हर बच्चे का स्वस्थ और खुश होना । "

सरदार जसवीर सिंह ने खेल को स्कूल में शिक्षा का एक अभिन्न अंग मानते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि - " खेल से ही बच्चे स्वस्थ और मजबूत बनेगें और जीवन की हर चुनौतियों का डटकर सामना कर सकेंगें । "

बास्केटबॉल के फाइनल मैच में 15-26 के स्कोर से विद्यास्थली विजेता टीम ने जयकारों एवं तालियों के बीच विजेता ट्राफी लेकर अपना उत्साह दिखाया ।
दोनों ही टीम के खिलाडियों को बहेतरीन प्रदर्शन हेतु विजेता टीम विद्यास्थली को विजेता ट्रॉफी एवं सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल टीम को रनर ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सोनल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को अमूल्य उपस्थिति हेतु धन्यवाद देकर अपने उद्बोधन में कहा कि - "खेल मनुष्य को स्वस्थ तो बनाते ही है , साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य का बेहतरीन निर्माण भी करते है इसलिए खेलों के प्रति बच्चों को हमेशा प्रेरित करें । "
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।







टिप्पणियां