फायर आर्टिस्ट अजीत को विनम्र श्रद्धांजलि ( साभार : डॉ. रेणु शाही, कलाकार एवं कला समीक्षक, जयपुर, राजस्थान
- A1 Raj
- 27 मई 2024
- 2 मिनट पठन
जयपुर । 26 मई को कला में नए विधा के कलाकार, सभी के प्रिय स्व. अजीत कुमार की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर कला चर्चा ट्रस्ट और आर्ट टैंक स्टूडियो की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कामां पैलेस, अजमेर रोड, सोडाला जयपुर में किया गया l

जिसमें कला चर्चा ट्रस्ट और आर्ट टैंक स्टूडियो से जुड़े कलाकारों ने दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर कलाकारों ने अजीत के साथ जुड़े अपने अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही कला परिदृश्य से जुड़े अन्य पहलुओं तथा कलाकार और कलाकार की कला यात्रा को स्मरण किया गया, इसमें यह भी बात सामने आयी कि एक कलाकार का जुनून किस प्रकार उसको कला की दुनिया में पहचान दिलाने में सफल रही पर वही उसे चिर निद्रा में भी ले गई l दरअसल अजीत आग से लकड़ी के बुरादे को जलाकर चित्र बनाते थे l जो वर्तमान कला में प्रयोगवादी कला तकनीक थी l तारा ने बताया कि एक बार कार्य करते हुये आग का एक अंश अजीत के आखों में चला गया जो बाद में कैंसर बन गया और यही इनके मौत का कारण भी बना l लेकिन कलाकार अपना कर्म कर्ता रहा l जिसके कला के प्रति समर्पण पर आज सभी को गर्व है l जिसके लिए हम सभी के तरफ से एक "अग्नि विधा के कलाकार" को सत-सत नमन l








टिप्पणियां