top of page
खोज करे

फाग के रंग सांवरे के संग भारत रक्षा मंच (महिला प्रकोष्ठ) एवम नमो नमो मार्च भारत (प्रदेश संगठन) के संयुक्त तत्वावधान में होली की धमाल के साथ फाग उत्सव मनाया ।

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 23 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

जयपुर।फाग के रंग संवारे के संग भारत रक्षा मंच (महिला प्रकोष्ठ) एवम

नमो नमो मार्च भारत (प्रदेश संगठन) के संयुक्त तत्वावधान में होली की धमाल के साथ दिनांक 21मार्च को फाग उत्सव मनाया ।

एकता विहार जगतपुरा में आयोजित कार्यक्रम नमो नमो मार्च भारत की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग भारत रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष आर. पी.शर्मा ,सरक्षक नटवर लाल शर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल और महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा के अलावा अनेक गणमान्य लोगों के साथ साथ जयपुर शहर में संचालित अनेक संगठनों की लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक मूर्ती मीणा ने सभी अतिथियों का तिलक एवम दुप्पटे से स्वागत किया।

राधा-कृष्ण गोपियों संग रासलीला ने सभी का मनमोह लिया । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री गौरी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजन भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री इंद्रा पालीवाल एवम रानी गर्ग ने किया।कार्यक्रम में दौसा के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बहुत सी महिलाओं ने भाग लिया।


रिया डगरा कृष्ण के वेश में पिंकी, अमिता मालू सोनू अग्रवाल आदि महिलाओं ने ढप चंग पर जम कर कान्हा जी के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में लक्की ड्रा भी निकाला गया । सभी महिलाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए अन्त में कार्यक्रम आयोजक मूर्ती मीणा ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम की एंकरिग श्वेता शर्मा ने की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page