top of page
खोज करे

प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 8 जून 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर 8जूून 2023 प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी एवं कैम्प कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में 600 कैडेट्स के लिए आयोजित किए जा रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 16 जून 2023तक का आयोजन श्री भवानी निकेतन पी जी महाविद्यालय सीकर रोड जयपुर के परिसर में आयोजित किया जा रहा है ।

8 जून 2023 को कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह के शुभारंभ के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते हुए कैंप के दौरान कवायद, चांदमारी ,मैप रीडिंग वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक आदि विषयो में प्रशिक्षण प्राप्त करनेको प्रेरित किया

एन सी सी निदेशालय राजस्थान के निर्देशानुसार प्रथम राजस्थान बटालियन के कैडेट्स को आपस में साथ सीखने का मौका मिलेगा ।

प्रथम राजस्थान बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी एवं कैम्प कमांडेंट जितेंद्र सिंह ने कहा कि एन सी सी विश्व का वर्दीधारी युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है जिसका उद्देश्य एकता और अनुशासन है हमें इस कैंप के दौरान इसे चरितार्थ करना है एकता अनुशासन के आधार पर हमें अपने आपको तथा अपने परिवार ,समाज ,राज्य एवं राष्ट्र को शक्तिशाली बना सकते हैं जिस राष्ट्र के युवा अनुशासित हो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

कैंप के दौरान आपस में मिलकर आगे बढ़े और अपने अंदर आत्मविश्वास एवं नेतृत्व विकास करें ।

कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा उनमें आप अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेकर कठिन से कठिन परिश्रम करके अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page