top of page
खोज करे

प्रदेश में पहली बार प्रदर्शित होगा हैंगिंग इल्यूज़न आर्ट वर्क

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 5 अक्टू॰ 2023
  • 3 मिनट पठन


'अमेज़' डिजिटल कला प्रदर्शनी 5 अक्टूबर से शुरू


टेक्नोलॉजी और आर्ट की दिखेगी जुगलबंदी


5 सौ स्टूडेंट्स अपनी कला को करेंगे डिस्प्ले


(फोटोग्राफी, डिजिटल पेंटिंग और फिल्म मेकिंग पर होंगी वर्कशॉप)

एग्जीबिशन के पोस्टर को रिलीज किया गया


जयपुर, 3 अक्टूबर।

पिंकसिटी जयपुर में महत्वपूर्ण कला स्तंभ के रूप में स्थापित 'अमेज' डिजिटल कला प्रदर्शनी का 5वां सीजन 5 अक्टूबर से शुरू होगा। जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की चतुर्दिक गैलरी में आयोजित इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर से डिजिटल आर्ट से जुड़े प्रोफेशनल्स, विशेषज्ञ, कला समीक्षक और कला प्रेमी जुटेंगे।

कला और आधुनिक तकनीक के बेहतरीन समन्वय और नवाचारों को देखने के लिए सभी आयु वर्ग के लोग इस प्रदर्शनी में आते है। ये जानकारी अमेज एग्जीबिशन की डायरेक्टर रोलिका सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि अमेज़-2023 का सबसे बड़ा आकर्षण होगा हैंगिंग इल्यूज़न आर्ट वर्क जिसे राजस्थान में किसी भी कला एग्जीबिशन में पहली बार प्रदर्शित किया जायेगा जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को ट्रिब्यूट दी गई है। इसके साथ ही इस कला प्रदर्शनी में टेक्नोलॉजी और आर्ट की जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। हाल ही राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले और पूरी दुनिया भर में चर्चा में आया चंद्रयान मॉडल भी कला दीर्घा में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा जिसके अभियान में शामिल सभी मुख्य वैज्ञानिकों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई है। इस अवसर पर एरीना एनीमेशन की ओर से प्रदर्शनी के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए पोस्टर को रिलीज किया गया जिसमें वीएफएक्स और रोबोट को दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 अक्टूबर को मिनिएचर आर्ट में पद्मश्री से नवाजे प्रसिद्ध कलाविद तिलक गिताई, आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रेसीडेंट अरविंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा, रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रेसीडेंट एवं जरी सिल्क इंडिया के अरुण पालावत करेंगे। इस

कला प्रदर्शनी में 5 सौ से अधिक स्टूडेंट्स अपने आर्ट वर्क को डिस्प्ले करेंगे जिसमें ग्राफिक डिजाइन, ब्रांड पोजिशनिंग, 2 डी एवं 3 डी एनीमेशन, प्रोजेक्शन मैपिंग, आर्ग्युमेंटल रियलिटी, 3 डी प्रिंटिंग शामिल है। इसके साथ ही लाइव वीएफएक्स भी बड़ा आकर्षण होगा जिसमें 10 मिनट में विजिटर के वीडियो को उनके व्हाट्सएप पर साझा किया जायेगा।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन वूमन एम्पॉवरमेंट पर स्पेशल सेशन होगा जिसमें विविध क्षेत्रों की नामचीन सफल महिलाएं अपनी ज़िंदगी की कहानी बयां करेंगी। तीसरे दिन 7 अक्टूबर को आर्ट इंडस्ट्री के नामी-गिरामी विशेषज्ञ प्रदर्शित आर्ट वर्क को रेट करेंगे। इसके साथ ही कई कंपनी के ऑफिशियल्स भी एग्जीबिशन में यंग एग्जीबिटर्स से इंटरेक्ट करेंगे और उन्हें मौके पर ही जॉब ऑफर करेंगे। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 8 अक्टूबर को लाइट, एक्शन, डांस और ड्रामा यानी कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन होगा जिसमें आर्ट एग्जीबिशन में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स ही अपनी कला से जयपुराइट्स को सम्मोहित कर देंगे। इस कल्चरल ईव के लिए पास जारी किये गए हैं।


रोलिका सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी के साथ सब कुछ बदल रहा है आर्ट वर्क भी। मल्टीमीडिया हमारी जिंदगी का अहम् पहलू है जिसमें आज एनिमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में अवसरों की कोई कमी नहीं। हरेक बच्चे को हम जबरन डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बना सकते। अगर उसका रुझान अन्य डायमेंशन की ओर जा रहा है, तो उसे सपोर्ट करें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के जरिये वे महिलाओं को लीक से हटकर कुछ अलग करने और सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

इस आर्ट एग्जीबिशन में जयपुर के करीब 50 शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स और जयपुराइट्स महत्वपूर्ण वर्कशॉप को अटेंड करेंगे जिसमें फोटोग्राफी, टाइपोग्राफी, डिजिटल पेंटिंग और फिल्म मेकिंग सम्मिलित है। वर्कशॉप, सेमिनार सहित कला प्रदर्शनी में निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page