top of page
खोज करे

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप, अराजकता का माहौल

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 30 सित॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

अपराधियों और पीड़ितों के प्रति कांग्रेस का दोहरा रवैया क्यों : सीपी जोशी

जयपुर, 30 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जयपुर शहर में दो युवकों की बाइक टकराने के बाद आपसी झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जिसके प्रति मेरी संवेदना है, किंतु इस झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास गलत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार की कानून व्यवस्था तार तार हो चुकी है। अराजकता का माहौल है। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है। इसी कारण अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश की जनता स्वयं को असुरक्षित अनुभव कर रही है। महिला दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रदेश पूरे देश में कलंकित हो चुका है। जयपुर शहर में घटी यह घटना भी प्रदेश कांग्रेस

सरकार की नाकामियों का परिणाम है। जयपुर शहर में हुए इस हत्याकांड के बाद उपजा अराजकता का माहौल, लूटपाट की घटनाएं, इस घटना को सांप्रदायिक बनाने का प्रयास प्रदेश सरकार की बड़ी विफलता को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता, एक डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी दी है। मेरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से प्रश्न है कि पिछले पौने पांच वर्षों में इस तरह की हजारों हत्याएं हुई हैं, किंतु सरकार के द्वारा उनको किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं दी गई। 50 लाख छोड़िए ₹5 की आर्थिक सहायता भी नहीं की गई। सरकार की ऐसी दोहरी मानसिकता क्यों?

क्या वे उन सभी मृतकों के पीड़ित परिजनों के आंसू पौंछ कर उन्हें भी किसी प्रकार का आर्थिक संबल प्रदान करेंगे?

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page