प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. महेश को डॉ. भीम राव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान
- A1 Raj
- 15 अप्रैल 2023
- 1 मिनट पठन
*
राजस्थान निदेशालय एनसीसी , जयपुर ग्रुप और प्रथम राजस्थान एनसीसी बटालियन के एनसीसी अधिकारी *लेफ्टिनेंट डॉ. महेश नावरिया* को विश्व गंगा वाहिनी एवम शोध संस्थान *आगरा* द्वारा दिनाँक 14/04/2023 को *लेफ्टिनेंट डॉ. नावरिया* के दलित साहित्य उच्च शैक्षणिक सेवा कार्यों, संस्कृति के प्रति समर्पण कर्तव्य परायणता और उच्च लेखन कार्य के लिए ये पुरस्कार प्रदान किया गया है, *डॉ. नावरिया* *एस.एस.जी पारीक स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयपुर* में समाजशास्त्र विषय के विभागाध्यक्ष और सहायक आचार्य है, इन्होंने अभी तक लगभग 30 से ज्यादा लेख लिखे है तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 120 से अधिक कांफ्रेंसो में पत्र वाचन, लेखन के लिए भारत वर्ष से अनेकों विद्वानों में से *लेफ्टीनेंट डॉ. नावरिया* को चुना गया

इस श्रंखला में उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम आगरा के फतेहाबाद में आयोजित किया गया जिसमे डॉ. मुकेश कुमार ऋषि ( मुख्य निदेशक) और संस्था के अनेकों गणमान्य सदस्य, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि के लिए राजस्थान निदेशालय एनसीसी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एनके जैन जयपुर ग्रुप कमांडर, प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी







टिप्पणियां