top of page
खोज करे

प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने घायल राहगीर को अस्पताल पहुंचाने में मदद की

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 मार्च 2023
  • 1 मिनट पठन

प्रथम राजस्थान बटालियन एनसीसी के अंतर्गत एसएस जैन सुबोध पीजी महाविद्यालय के तीन कैडेेट्स हनी कुमार , योगेश , राहुल सिंह ने18 मार्च को कॉलेज आते समय एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में आरबीआई बैैक और नारायण सिंह सर्किल के बीच में रोड पर तड़पता हुआ मिला ।


लोग देखकर जा रहे थे लेकिन हमारे कैडेट्स निस्वार्थ भाव सेवा का परिचय देते हुए उसको तुरंत उठाने मे सहयोग किया और s.m.s. हॉस्पिटल इमरजेंसी पहुंचा कर एडमिट कराया इसकी सूचना उन्होंने अपने एनसीसी अधिकारी कैप्टन हरभजन सिंह और विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के बी शर्मा को दी साथ ही घर वालों को सूचित किया गया ।परिवार के सदस्यों ,डॉक्टर आदि सभी ने मदद के लिए केेेडेट्स की हौसला अफजाई की ।


साथ ही जयपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर और प्रथम राजस्थान बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र कुमार एसएस जैन सुबोध पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के बी शर्मा, कैप्टन हरभजन सिंह और स्टाफ ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page