top of page
खोज करे

प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर गांधीनगर एन सी सी काम्प्लेक्स में

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 25 सित॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 4 अक्टू॰ 2023


जयपुुर 25 सितंबर 2023 प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी जयपुर द्वारा एन सी सी काम्प्लेक्स परिसर जे एल एन मार्ग जयपुर में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में जयपुर ,सीकर और टोंक जिलों के 13 महाविद्यालयो और 15 सीनियर विद्यालयो के 372 सीनियर और जूनियर डिवीजन के कैडेट्स भाग ले रहे हैं ।

समारोह में कमांडिंग आफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को सशक्त बनाने की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कैम्प कमांडेंट की ओर से कैडेट्स को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण, कवायद , चाँदमारी , प्राथमिक चिकित्सा, योग और ध्यान, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों, यातायात विभाग और आपदा प्रबंधन द्वारा व्याख्यान से प्रशिक्षित किया जा रहा है

कैडेट्स शिविर मे आयोजित की जा रही हर गतिविघियो मे बढ़चढ़कर जोश और उत्साह से भाग ले रहे है।

इनके अलावा लोक नृत्य, लोक संगीत, ड्रिल और खेल प्रतियोगिताओं जैसी स्वस्थ प्रति स्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने सक्रिय रूप सेभाग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आगे आने वाले कैम्प के लिए अपनी जगह पक्की करना चाहते है।

सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली कैडेट्स को एन सी सी दल के हिस्से के रूप में भागीदारी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है

जो गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में भाग लेंगे

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page