top of page
खोज करे

प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 3 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर 3 ,अक्टूबर 2023 प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी ने एन सी सी कॉम्प्लेक्स गांधीनगर जयपुर में शिविर में एक चिकित्सा और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमे सैन्य अस्पताल जयपुर और कमांड डेंटल सेंटर के डॉक्टरों की एक टीम शिविर के लिए आई ।

मेजर पुष्कर कुमार, मेजर सूरज कपूर और मेजर रेणुका यादव ने कैडेट्स को स्वच्छता बनाए रखने के महत्व और मासिक धर्म के दिनों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन सी सी के कमान अघिकारी कर्नल बीएमएस परमार ने मेडिकल टीम के द्वारा दी जा रही चिकित्सा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया और मेजर पुष्कर कुमार, मेजर सूरज कपूर और मेजर रेणुका यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट दिए।

शिविर के दौरान उपस्थित कर्नल बीरेंद्र सिंह ने कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए मनोबल बढ़ाया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की याद दिलाई।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page