पूर्व वरिष्ठ लिपिक स्व.श्री गोपाल लाल सोगण की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम
- A1 Raj
- 18 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चोमूं के तत्वावधान में पूर्व वरिष्ठ लिपिक स्वर्गीय गोपाल लाल सोगण की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल भरड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आठ फुट का बरगद का पेड़, गुलमोहर, करंज, जामुन, पीपल,पारस पीपल,कचनार, गूलर आदि के पेड़ लगाए और इन पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय के बच्चों को पेड़ गोद लेकर दी। पेड़ों के चारों तरफ रंगोली बनाकर पेड़ों को सजाया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रंगमंच कलाकार सुनील सोगण के द्वारा पर्यावरण बचाओ नाटक का मंचन किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगीड़ ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और कहां की प्रति व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय दिलीप कुमार शर्मा ने पेड़ लगाने के महत्व को विस्तार से बताया और रंगमंच कलाकार सुनील सोगण व सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जांगिड़ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।








टिप्पणियां