पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधारमण शर्मा व महासचिव रामेन्द्र सोलंकी बने
- A1 Raj
- 2 अप्रैल 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। प्रेस क्लब प्रेस क्लब प्रबंध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2023–24 के लिए 31 मार्च को हुए मतदान के बाद 1 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया।

इस परिणाम के तहत अध्यक्ष पद पर पूर्व में अध्यक्ष रहे राधारमण शर्मा एक बार फिर से अध्यक्ष विजेता बन गए हैं।

वहीं महासचिव पद के लिए पूर्व महासचिव रह चुके रामेंद्र सोलंकी एक बार फिर से महासचिव पद पर विजेता बने हैं।

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व कोषाध्यक्ष रहे राहुल गौतम एक बार फिर से कोषाध्यक्ष बन गए हैं।

जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पहले स्थान पर विजेंद्र जायसवाल उर्फ विक्की और राहुल भारद्वाज द्वितीय स्थान पर विजेता बने हैं।

उनके बाद कार्यकारिणी सदस्यों में कुल 10 पदाधिकारी विजयी घोषित हुए, जिनमें मोनिका शर्मा प्रथम स्थान पर अनीता शर्मा द्वितीय स्थान पर, दिनेश सैनी तृतीय स्थान पर, पुष्पेंद्र सिंह राजावत चौथे स्थान पर और सन्नी आत्रेय पांचवें स्थान पर विजेता घोषित किए गए।

वहीं छठे स्थान पर नमो नारायण अवस्थी, विकास आर्य, उमंग माथुर, ओमवीर भार्गव एवं दिनेश शर्मा अधिकारी विजेता घोषित किए गए।







टिप्पणियां