top of page

पाली भासा व धम्म प्रशिक्षण शिबिर का समापन।

16 सित॰ 2024
1 मिनट पठन

बुद्ध विहार समन्वय समिति नागपुर के तत्वाधान में अंबेडकर भवन चोमूं में पाली भासा व धम्म प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 14 से 16 सितंबर को रामगोपाल छापोला की अध्यक्षता में किया गया।इस शिबिर में जयपुर, अजमेर, टोंक, कोटपूतली बहरोड आदि जिलों से लगभग 40 प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता ने भाग लिया।

इसमें नासिक से पधारे आचार्य राजेंद्र भालशंकर ने पाली भासा का एवं नागपुर से अशोक सरस्वती बौद्ध ने धम्म का प्रशिक्षण दिया। शिविर के व्यवस्थापक नंदकिशोर बुनकर ने बताया कि शिबिर में सभी प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें पाली भासा सीखने में अच्छी रुचि दिखाई । आज दिनांक 16 सितंबर को शिविर का समापन हुआ। जिसमें रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने ख़ुद के द्वारा लिखित निर्देशित एकल अभिनय के द्वारा सुकून नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में शिविर अध्यक्ष रामगोपाल छापोला ने सभी का धन्यवाद दिया इस अवसर पर बुद्ध विहार समन्वय समिति के कैलाश चंद्र खाड़िया, दा बुद्धा सामाजिक व शैक्षिक संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमार बुनकर, पवन बौद्ध,ओम प्रकाश रांगेरा, मंगल चंद सैन,नंदकिशोर बुनकर, रामचंद्र डुकीया जगदीश प्रसाद यादव, सूरज नारायण आदि उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page