top of page
खोज करे

पक्षियों के लिए परिंडे लगाए परिंडे लगा देखभाल का संकल्प लिया

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 19 मई 2023
  • 1 मिनट पठन

कॉमर्स कॉलेज जयपुर । कॉमर्स कॉलेज में छात्र प्रतिनिधि ओमा शंकर सैनी व उसकी टीम की ओर से भीषण गर्मी में बेहाल पक्षियों की पेयजल व्यवस्था के लिए परिंडे लगाए गए।


छात्र प्रतिनिधि ओमा शंकर सैनी व उसकी टीम की ओर परिंडा बांधों महाअभियान के तहत कॉमर्स कॉलेज परिसर में पेड़ों पर परिंडे लगाए गए। कॉलेज के उप प्राचार्य ममता जैन , एम एल वसीता , राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSS कॉर्डिनेटर भवानी शंकरने परिंडे बांधकर व उनमें पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की।


इस मौके पर छात्र प्रतिनिधि ओमा शंकर सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा धर्म है। इस मौसम में पानी की अधिक जरूरत होती है। पानी के अभाव में प्यास से कई पक्षी दम तोड़ देते हैं।



इसलिए सभी को अपने आसपास पेड़ों पर परिंडे बांधकर या पात्रों में जल जरूर रखना चाहिए। ताकि पक्षी अपनी प्यास बुझा सके। ऐसे नेक कार्य के लिए कार्यक्र्ताओं की सराहना की।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page