पक्की भायली और शांति मोहन संस्था की तरफ से फाग उत्सव मनाया और बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त किया
- A1 Raj
- 7 मार्च 2024
- 2 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 8 मार्च 2024
जयपुर।अमृतपुरी ,घाट गेट 6 मार्च 2024 को पक्की भायली और शांति मोहन संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से सेलिब्रेट किया गया , महिला दिवस एवं फाग उत्सव।
यह कार्यक्रम अमृतपुरी ,घाट गेट स्थित एक अपना घर वृद्ध आश्रम में मनाया और बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस प्रोग्राम की मुख्य अतिथि सुर चांदनी म्यूजिक ग्रुप की फाउंडर रजनी कोठरी रही ।पक्की भायली और शांति मोहन संस्था की निदेशक सोनू अग्रवाल और मनजीत अरोड़ा ने मुख्य अतिथि रजनी कोठारी का धन्यवाद किया कि उन्होंने ग्लैमरहीन पर सात्विक इवेंट में आने का कष्ट किया।

पक्की भायली की फाउंडर सोनू अग्रवाल और शांति मोहन संस्था की फाउंडर मनजीत अरोड़ा ने पुरे ग्रुप के साथ मिल कर आश्रम के सभी वृद्ध जनो के साथ बहुत एन्जॉय किया
सोनू अग्रवाल और मनजीत अरोड़ा ने बताया की बुजुर्गों का सम्मान हमारी एक सनातनी परंपरा है ,जिसके तहत हमने यह है डिसीजन लिया और अपने उद्देश्य में कामयाब हुए

दोनों फाऊंडेशंस के सभी मेंबर्स का मन भावुक हो गया ,जब उन्होंने बुजुर्गों के पनीली आंखें और खुशी से भरे चेहरों को देखा.

ग्रुप में मनजीत अरोड़ा , शांति मोहन संस्था की संस्थापक संरक्षक बसंत जैन, मिथिलेश बाढ़धार ,आभा बाढ़धार, अमिता मालू ,सरोज सांवरिया ,अंजु मोदी, कंचन राजपुरोहित आरती गोयल रही ।

इस प्रोग्राम में कीर्तन मंडली ने मिलकर फाग उत्सव का मजा दोगुना कर दिया सब ने मिलकर बहुत से बाबा श्याम के भजन माता के भजन गए और फूलो की होली खेली भजन मंडली में आशा सेठी मधु रानी जी ने आज की शाम को बहुत यादगार बना दिया

इस अवसर पर रास वूमेन क्लब के रास रसीली पोस्टर का विमोचन किया यह कार्यक्रम 14 अप्रेल को बनीपार्क के टिक्कीवाल गार्डन ,शिव मार्ग में आयोजित होगा

ग्रुप के सदस्यों साथ सभी वृद्ध जानो ने भजन कीर्तन का आंनद लिया
सोनू अग्रवाल और मनजीत अरोड़ा ने कार्यक्रम के समापन पर दोनों फाऊंडेशंस के साथियों का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने बजाए किसी होटल या गार्डन के एक वृद्ध आश्रम में सेलिब्रेशन में हमारा पूरा सहयोग किया।

घुटनों के ऑपरेशन के बावजूद दो-दो मंजिल ऊपर चढ़े ,तबीयत खराब होने के बाद भी आए।





























टिप्पणियां