नेत्रदान पखवाड़ा पर एन. सीसी के आर्मी-नेवी-एयरफोर्स विंग के कैडेटों द्वारा रैली का आयोजन किया गया
- A1 Raj
- 6 सित॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर ग्रुप मुख्यालय जयपुर एन सी सी के ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेद्र कुमार के मार्गदर्शन में एन सी सी एवं आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान द्वारा नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत एन. सी.सी.के आर्मी - नेवी - एयरफोर्स विंग्स के कैडेट्स द्वारा बहुत ही बेहतरीन रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली को त्रिपोलिया गेट पर जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जोसेफ जॉर्ज साहब द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया।

इस रैली में एन सी सी कैडेट्स अपने हाथों में "हम नेत्रदान का समर्थन करते हैं।" इस प्रकार के पोस्टर्स एवम बैनर्स पकड़े हुए जोश एवं उत्साह के। साथ बंढ रहे थे।
इस मौके पर आई बैंक के लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस बैंड भी इस रैैली की शोभा को चार चांद लगा रहा था।

लगभग मध्य चौड़ा रास्ता में अमर जैन मेडिकल रिलीफ सोसायटी के पदाधिकारियों ने रैली कर रहे कैडेट्स पर पुष्पवर्षा कर एवम उन्हें जलपान देकर उनका स्वागत किया । इस कार्यक्रम की भव्यता भी देखने लायक थी
बैंड की धुन पर एन सी सी कैडेट्स एलबर्ट हाल की तरफ कदम से कदम बढ़ाते हुए चले जा रहे थे

उनके साथ रैली में शामिल आई बैंक के अध्यक्ष बी. एल. शर्मा , उपाध्यक्ष कपिल गर्ग एवम विनय सचेती , सचिव ललित कोठरी एवम अन्य सभी पदाधिकारी एवम सदस्य तथा आई बैंक के कर्मचारी भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे।
यह रैली अपने गंतव्य स्थान एलबर्ट हाल पहुंची ।
जहां उसका स्वागत एन सी सी के ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेद्र कुमार द्वारा किया गया।
एलबर्ट हाल पर प्रदेश की अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) श्रीमति शुभ्रा सिंह जी भी कैडेट्स के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित थीं।

आई बैंक के अध्यक्ष बी. एल. शर्मा द्वारा शुभ्रा सिंह का स्वागत किया एवम आई बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।








टिप्पणियां