नेचर , व्यक्ती चित्र और अध्यात्मिक चित्र बनाने में राजेश का प्रभुत्व है
- A1 Raj
- 8 फ़र॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 10 फ़र॰ 2023
प्रकृती को निहारना उनका बचपन से शौक रहा है! प्रकृती मे हो रहे प्रकाश और परछाई का खेल देख कर कॅनव्हास पर रंगो की
बौछार करके प्रभावी चित्र बनानेवाले वास्तववादी चित्रकार राजेश कांबळे.

राजेश द्वारा जे. जे. कला महाविद्यालय, मुंबई से कला की पदवी संपादन की है!
फिर उन्होने टिळक विद्यालय, पूणे से इंडोलॉजी का अभ्यास पुरा किया!

प्रकृती से लगाव होने के कारण राजेश मुंबई से दूर निसर्गरम्य जगह पर रहने चले गये और यही से निसर्ग चित्र का सिलसिला शुरू हूवा! नेचर के साथ साथ व्यक्तीचित्र और अध्यात्मिक चित्र बनाने भी राजेश का प्रभुत्व है!

2016 मे जहांगीर आर्ट गॅलरी में उनका एकल चित्र प्रदर्शन हुआ था! उस वक्त दर्शकोने उनकी चित्र की काफी सराहना की थी! इसके अलावा उनके 17 कला प्रदर्शन अलग अलग राज्य मे नॅशनल और इंटरनॅशनल स्तर पर हुए है.

राजेश जी नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ फॅशन टेक्नॉलॉजी, मुंबई इस कॉलेज में प्रोफेसर पद पर काफी साल काम कर चुके है!

जवाहर कला केंद्र जयपुर मे हो रहे ललित कला प्रदर्शनी मे उनकी पेंटिंग प्रदर्शित हुई है! दर्शकोने उनकी पेंटिंग की काफी सराहना की है.







टिप्पणियां