top of page
खोज करे

निशुल्क थायराइड जांच शिविर में 106 लोग लाभान्वित

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 10 जुल॰ 2023
  • 1 मिनट पठन


 प्रतापनगर विस्तार में सोमवार को निशुल्क थायराइड जांच शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में थायराइड ,बीपी, हिमोग्लोबिन आदि की निशुल्क जांच की गई l जिसका माचङा, हरमाड़ा और मुरलीपुरा क्षेत्र के लोगों ने लाभ लियाl

कमल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 5नंबर पुलिया मे हुए इस शिविर मे 106 रोगीयों की जांच की गई। संस्था संचालक कन्हैयालाल शेषमा ने चिकित्सा टीम का अभिनंदन किया l सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (आयुष मंत्रालय भारत सरकार) की क्षेत्रीय इकाई के निदेशक डॉ बी आर मीणा के निर्देशन एवं अनुसंधान अधिकारी डॉ किशोर गवली के मार्गदर्शन में सीनियर रिसर्च फेलो डॉ योगराज जैमन, डॉ नितिन शर्मा, लैब टेक्नीशियन विनोद कुमावत, फार्मासिस्ट अरविंद मीणा, चंद्रप्रकाश मीणा ने अपनी सेवाएं दीl

शिविर संयोजक बराला वेलनेस क्लिनिक के डॉ बी एल बराला ने बताया कि जांच में थायराइड पाए जाने पर 3 महीने की आयुर्वेदिक दवा का कोर्स भारत सरकार की तरफ से निशुल्क दिया जाएगाl

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page