top of page
खोज करे

धार्मिक नगरी अजीतगढ़ सजी नववर्ष के स्वागत में

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 20 मार्च 2023
  • 1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 23 मार्च 2023

नववर्ष आयोजन समिति के सदस्यों ने सजाया पूरे नगर को भगवा ध्वज से


अजीतगढ़ भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आयोजित होने वाले भव्य स्वागत समारोह को लेकर भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के सदस्यों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है।



धार्मिक नगरी अजीतगढ़ में नववर्ष के स्वागत में हर कोई अपनी जिम्मेवारी निभा रहा हैं।

शनिवार को गणेश निमंत्रण के साथ शुरू हुए इस समारोह के लिए सोमवार को नगर को भगवा ध्वज एवँ नववर्ष की मंगलकामनाये देते हुए बैनर पोस्टरों से सजाया गया,वाहनों पर ध्वज लगाए गए।


आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय नववर्ष पर धार्मिक नगरी अजीतगढ में भव्य समारोह का आयोजन होगा


जिसकी तैयारी के लिए आयोजन समिति के सदस्य कई दिनों से लगे हुये हैं, शनिवार से शुरू हुए इस समारोह के तहत कस्बे को भगवा ध्वज सहित अन्य कई मंगलकामनाये देते हुए बैनर पोस्टरों से सजाया गया।

मंगलवार शाम को नगर के ह्रदय स्थल पर सामुहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा,बुद्धवार सुबह को नववर्ष के स्वागत में जगह जगह स्वागत द्वार बनाकर सहनाई वादन,शरबत वितरण,भगवा रैली सहित अनेको कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दू नववर्ष समारोह हर्सोल्लास से मनाया जाएगा।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page