दिव्या सुथार का आरयू में यूथ फेस्ट महोत्सव कला के क्षेत्र में बजा डंका
- A1 Raj
- 17 फ़र॰ 2023
- 2 मिनट पठन
राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय युवा महोत्सव उदघाटन 16 फरवरी, 2023 को प्रातः 11 बजे नाट्य विभाग के ओपन
थियेटर में किया गया। । गोपाल मीणा ने युवाओं को उत्साह के साथ युवा महोत्सव में बढ चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी एवं कहा की विश्वविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहें जिसमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है।
दिव्या सुथार के की शानदार उपलब्धि
*इंटर काॅलेज यूथ फेस्टिवल मे दिव्या सुथार को पोस्टर और ग्राफिटी आर्ट मे मिला प्रथम पुरस्कार

राजस्थान यूनिवर्सिटी में चल रहे इंटर काॅलेज यूथ फेस्टिवल मे दिव्या सुथार ने पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता की थीम पर्यावरण संरक्षण को लेकर दी गई थी।
इसके साथ ही ग्राफिटी आर्ट मे भी दिव्या सुथार ने प्रथम स्थान प्राप्त करके बाजी मारी और राजस्थान विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। जिसमें दिव्या के द्वारा दीवार पर कला को लेकर मेसेज देते हुए खुद को अभिव्यक्त किया है।

इसमे लगभग 20 काॅलेज से आये 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता एवं सिंडिकेट सदस्य प्रो. एस. एल. शर्मा जी ने युवा महोत्सव की महत्वाता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास करने पर बल दिया।

डाॅ. नरेश मलिक (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। महोत्सव के लिए माननीय कुलपति प्रो. राजीव जैन ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित की है। युवा महोत्सव की संयोजक प्रो. अंजलिका शर्मा ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की।

डाॅ. अमिता गोयल सह संयोजक युवा महोत्सव ने आभार प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में महारानी महाविद्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा राजस्थान की पहचान घूमर नृत्य की विशेष प्रस्तुति हुई।

छात्रसंघ पदाधिकारियों निर्मल चैधरी-अध्यक्ष, अरविन्द जाजडा-महासचिव, अमीषा मीणा-उपाध्यक्ष एवं रामस्वरूप औला-शोध छात्र प्रतिनिधि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
गौरतलब है कि दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव में राजस्थान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, सम्बध महाविद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा आज 15 गतिविधियां हुई। जिसमें वाद-विवाद, एकल व समूह नृत्य, गायन, रंगोली, कविता हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, मोनो एकिं्टग, नुक्क्ड़ नाटक अन्य गतिविधियां हुई।
अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के सह-अधिष्ठाता डाॅ. दीपा मोरदिया, डाॅ. श्वेता खंडेलवाल, डाॅ. वीरेंद्र सिंह, डाॅ. संजू चैधरी, डाॅ. आशु राम, डाॅ. चित्रा चैधरी व स्टूडेंट्स इवेंट कोर्डिनेटर कुश कुमार समेत अन्य वलिंटियर्स ने भूमिका निभाई।

17 फरवरी, 2023 (शुक्रवार) को बेतबाजी, काटूर्निग, फेस पेन्टिंग, कोलाज मेकिंग, ग्राफिटी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। साथ ही समापन समारोह पर मिस्टर एवं मिस यूथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

*नाट्य विभाग के ओपन थियेटर को मिली नई पहचान*
कोरोना काल के बाद आरयू में यूथ फेस्ट का आयोजन हुआ है। DSW की पहल से इस बार कार्यक्रम नाट्य विभाग के ओपन थियेटर में हुआ है।
*नुक्क्ड़ नाटक के प्रतिभागियों को मिला नया मंच*
नाट्य ओपन थियेटर के बाहर
नुक्क्ड़ नाटक के लिए प्रतिभागियों के लिए नया मंच जिम्मेदार नागरिक, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।







टिप्पणियां