top of page
खोज करे

दाधीच ब्राह्मण समाज से उमेन्द्र दाधीच धमरेड ने की दावेदारी

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 14 अक्टू॰ 2023
  • 2 मिनट पठन

जयपुर,, दिव्यराष्ट्र, राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी एवम एडवोकेट उमेन्द्र दाधीच धमरेड ने अलवर जिले की थानागाजी विधान सभा सीट से भाजपा टिकट के लिए दावेदारी जताई है।

प्रारम्भ से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचार धारा से प्रभावित रहे उमेन्द्र दाधीच ने वर्ष 1984में थानागाजी विधान सभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में युवा मोर्चा के नेता के रुप में गांव गांव में साईकिल यात्रा का आयोजन किया। युवा मोर्चा अलवर के जिला ध्यक्ष एवम जिला महामंत्री के रुप में कार्य कर सम्पूर्ण अलवर जिले में युवाओं से संपर्क कर भाजपा का जनाधार खड़ा करने वाले उमेन्द्र दाधीच को भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे ललित किशोर चतुर्वेदी के साथ वर्ष 1992में अयोध्या में श्री राम मन्दिर के लिए कार सेवा में जानें का अवसर मिला।

राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर एवम एलएलबी शिक्षा प्राप्त उमेंद्र दाधीच को भाजपा के दिगज्ज नेता रहे ललित किशोर चतुर्वेदी के निजी साहयक के रुप में कार्य कर कार्यकर्ताओ की भावनाओ का सम्मान करने का प्रशिक्षण मिला। सनातन धर्म एवम हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य करने वाले उमेन्द्र दाधीच को देश के प्रमुख टीवी चैनल्स पर भाजपा की विचार धारा के लिए डिबेट में भाग लेने का अवसर मिला 300से ज्याद विषयो पर अलग अलग चैनल्स पर भाजपा की रीति नीति के लिए गैर भाजपा व संघ विरोधियों से उमेन्द्र दाधीच ने डीवेट में भाग लेकर अपनी विचार धारा प्रस्तुत की। 30दिसंबर 1965को अलवर जिले के थानागाजी विधान सभा क्षैत्र के धमरेड ग्राम में पंडित गोपाल साहय मिश्र के पौत्र के रुप में जन्मे उमेंद्र दाधीच के पिता श्रीवल्लभ शर्मा राजस्थान के प्रमुख शिक्षा विद्वके रुप में पहचाने जाते थे। उनका पूरा परिवार सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में जुटा रहा है। उमेंद्र दाधीच ने राजस्थान पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवम यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएन के राष्ट्रिय अध्यक्ष के रुप में देश भर में अपनी पहचान बनाई हे।



उमेंद्र दाधीच को राजस्थान में कई स्थानों पर रक्त दान शिविर एवम सामूहिक विवाह कराने का सौभाग्य भी मिला। भाजपा और संघ के सभी वैचारिक कार्यक्रमो में भाग लेने वाले उमेन्द्र दाधीच ने गुरुजी गोलवलकर जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान जयपुर के सांगानेर विधान सभा क्षैत्र के प्रताप नगर में राष्ट्र संत योगी देव नाथ जी की भगवद कथा कराने का गौरव मिला। विगत 32वर्षो से पूर्ण कालिक पत्रकारिता से जुडे उमेंद्र दाधीच ने वर्ष 2013के विधान सभा चुनाव के दौरान थानागाजी क्षैत्र में महत्व पूर्ण ज़िम्मेदारी निभाई। कार्यकर्ताओ से स्नेह भाव रखने वाले उमेन्द्र दाधीच को वर्ष 2004में परिर्वतन यात्रा, श्री राम रथ यात्रा, गंगाजल कलश यात्रा सुराज संकल्प यात्रा में राजस्थान में कार्य करने का अवसर मिला। निर्विवाद एवम सभी को साथ लेकर चलने में महारथी उमेंद्र दाधीच थानागाजी विधान सभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के मतदाताओं के साथ ही सभी 36कोम के वोट प्राप्त करने में सक्षम है। असन्तुस्ट एवम नाराज लोगो को मनाने में सक्षम उमेंद्र दाधीच को थानागाजी से भाजपा का टिकट मिलने पर क्षैत्र के कार्यकर्ताओ में न उत्साह आना तय है।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page