तेली मुस्लिम समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
- A1 Raj
- 1 जुल॰ 2024
- 1 मिनट पठन
जयपुर। भांकरोटा स्थित बालाजी गार्डन जयपुर में तेली मुस्लिम समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें तेली मुस्लिम समाज के दसवीं कक्षा में 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

जिसमे में प्रथम रैंक अरमान खान 97% द्वितीय रैंक समीना बानो 96.67% तृतीय रैंक आयशा बानो 96.67% रहा।
यह प्रतिभा सम्मान समारोह ई - पावर मोटर के डायरेक्टर कमरुद्दीन द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि यू. डी. खान, पूर्व कलेक्ट्रेट, विशिष्ट अतिथि दौलत (VDO), प्यारे मियां, प्रोफेसर सहाबुद्दीन, अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।







टिप्पणियां