top of page
खोज करे

ताड़केश्वर मंदिर में फाग उत्सव बाबा का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 11 मार्च 2024
  • 1 मिनट पठन

जयपुर । बाबा श्री ताडकेश्वर नाथ की असीम अनुकंपा से रविवार 10 मार्च 2024 को ताड़केश्वर मंदिर के प्रांगण में शिव भक्तों द्वारा फाग उत्सव उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ । बाहर से आए हुए कलाकारों जिसमें मुख्य कलाकार के साथ , सागरमल प्रजापत ,चंद्र मोहन सैनी, , नंदकिशोर शर्मा ,मंदिर के मुख्य पुजारीपिंटू महाराज , सभी महाराज के साथ-साथ उनके परिवार ने आदि ने मुख्य भूमिका निभाते हुए फागुनी गीत सुनाकर माहौल को फाग के रंग में रंग दिया।

शिव भक्त नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि फाग उत्सव में शिव भक्त सागर प्रजापत ,चंद्र मोहन सैनी के द्वारा बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।

बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा, फाग उत्सव में फूलों की होली खेली गई, चंग की चाप संग बांसुरी की धुन का मिलान हुआ तो भक्तों के पैर भी थिरकने लगे कलाकार द्वारा भजनों की लोक संस्कृति के रंग पारंपरिक फाग गीतों के रूप में प्रस्तुति पर भक्तों ने नृत्य करके बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई ।

मंदिर में उपस्थित सभी भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ फाग उत्सव में अपने परिवार के साथ भाग लिया।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page