डॉ. रेणु के लेख का अभिनंदन ग्रंथ "संजीव सोल ऑफ आर्ट" में स्थान
- A1 Raj
- 18 सित॰ 2024
- 2 मिनट पठन
डॉ. रेणु के लेख का अभिनंदन ग्रंथ "संजीव सोल ऑफ आर्ट" में स्थान
यह सौभाग्य की बात है कि भारत के लब्धप्रतिष्ठित विद्वानों द्वारा "संजीव शोल आफ़ आर्ट्स" पुस्तक का विमोचन किया गया l इस पुस्तक में भारतवर्ष के शीर्षतः विद्वानों ने अपने आलेख प्रस्तुत किये है।

ये सभी लेख भारतीय कला के विभिन्न आयामों को उद्घाटित एवं उनकी विशेषता को प्रकट करते हैं। जिसमे जयपुर की *डॉक्टर रेणु शाही के लेख 'जयनगर' (जयपुर ) को भारत की धरोहर के रूप मे देखते हुए "जयनगर, अ हेरिटेज सिटी ऑफ इन्डिया" (Jaynagar, A heritage city of India) शीर्षक नाम से प्रकाशित किया गया है l

इस लेख में जयपुर शहर के कलात्मक एवं पुरातन स्मारकों के साथ ही ऐतिहासिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि पर भी विस्तार से चर्चा की गई है विशेषकर इस लेख में तीन सौ साल पुराने 'भगवान श्री कल्कि महाराज' के मंदिर के ऊपर एक शोध लेखन दिखने को मिलता है l 630 पृष्ठों की पुस्तक में 68 लेख प्रकाशित किये गये है l जिसमें से डॉ. रेणु शाही के लेख को स्थान देना एक अत्यंत हर्ष की बात है l

पुस्तक के माध्यम से पाठकों को एक स्थान पर ही जयपुर के सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिल पाएगी l शहर के वर्तमान स्वरूप के साथ-साथ इसके रहस्मय पक्ष पर भी चर्चा है l

डॉ. रेणु एक मूलत: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है l तथा वाराणसी से अपनी कला शिक्षा पूर्ण किया है l वे कला अध्यापन के साथ ही एक चित्रकार तथा कला लेखक के रुप में जयपुर में रहते हुए कार्य कर रही हैं l इनकी समीक्षाएं एवं शोध-पत्र अनेकों पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है l जो कला विद्यार्थीयों के साथ-साथ कला रसीको के लिए भी उपयोगी है l








टिप्पणियां