top of page
खोज करे

डांडिया महारास में दिखा महिलाओं का जोश

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 21 अक्टू॰ 2023
  • 1 मिनट पठन

जयपुर। राजधानी में अजमेर रोड पर जगदीशपुरी स्थित हिन्दुस्तान इंटरनेशनल एकेडमी और श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल कैम्पस में शुक्रवार शाम डांडिया महारास का आयोजन किया गया।



डांडिया महारास में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए जमकर डांडिया डांस किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय कटिहार और आकाश ने बताया कि इस आयोजन में चीफ गेस्ट के तौर पर मोटिवेशनल स्पीकर ममता शर्मा और इंडियन डांसर संजय ढाका उपस्थित हुए।



वहीं सेलिब्रेटी गेस्ट में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एक्टर अंकित भारद्वाज और बॉलीवुड एक्टर इन बॉलीवुड एण्ड टीवी इंडस्ट्री मानव सोनी और इंडियन फिल्म प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर राहुल मीणा व टीवी एंकर रोहिन शामिल हुए।





सभी अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलित कर डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के फाउंडर अंकित जोशी और कार्यक्रम के सह संयोजक मोहित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में विजेता रही महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी महिलाओं ने डांडिया डांस की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।



उल्लेखनीय है कि डांडिया महारास के लिए हिन्दुस्तान इंटरनेशनल एकेडमी और श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में पिछले दिनों प्रैक्टिस क्लासेज चलाए गए, जिसमें युवक-युवतियों और महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए डांडिया डांस का अभ्यास किया था। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर दिनेश ने माता रानी के भजनों से सभी को डांडिया डांस की प्रैक्टिस कराई।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page