ठेका चालको ने रोडवेज मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
- A1 Raj
- 28 मार्च 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर। :-रोडवेज में कार्यरत ठेका चालको की समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों अनुबंधित चालको द्वारा मुख्यालय पर फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार गुप्ता ,के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के पश्चात फैडरेशन के महामंत्री सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने रोडवेज के अध्यक्ष आनंद कुमार जी एवम रोडवेज प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल को ज्ञापन देकर वार्ता की।

वार्ता में प्रमुख रूप से ठेका चालको को शोषण से मुक्त करने के लिए ठेका प्रथा समाप्त कर राज्य सरकार के बजट सत्र 2023 - 24 की घोषणा में ठेका प्रथा को समाप्त कर राजस्थान लॉजेस्टिक डिलिवरी कॉरपोरेशन का गठन किया जाकर उसके माध्यम से संविदा पर कर्मचारी लेने का प्रावधान किया है ।

श्री सत्यनारायण शर्मा ने प्रबंधन को सपष्ट रूप से कहा कि ठेका एजेंसीयो द्वारा चालको के पी. एफ. और ई.एस.आई. की कटौती करने के पश्चात भी चालको के पी एफ अकाउंट में राशि भी जमा नहीं करवाई है। तथा ना ही पी .एफ. का अकाउंट नंबर जारी करवाया है जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। चालकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु ई एस आई का पैसा काटकर भी कार्ड न बनने से इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

साथ ही निगम प्रबंधन को प्रतिनिधि मंडल द्वारा ठेका चालको और कार्यरत बस सारथी को उत्तर प्रदेश रोडवेज की तर्ज पर दस्तावेज दिए जाकर राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश रोडवेज के प्रावधानों को जिसमे मिनिमम 10000 किलोंमीटर वाहन संचालन करने पर 16600 रुपए तथा उससे अधिक किलोमीटर संचालित करने पर 1,75 रुपए प्रति किलोमीटर का भुगतान प्रोत्साहन को राजस्थान में भी लागू करने हेतु निवेदन किया ।

वार्ता में निगम प्रबंध निदेशक महोदय श्री नथमल डिडेल ने सकारात्मक पहल करते हुए आश्वाशन दिया तथा इस विषय पर जल्द ही उच्च स्तर पर चर्चा और एक्जामिन करवा कर निगम बोर्ड में प्रस्ताव रख कर निर्णय किए जाने हेतु आश्वस्त किया। चालको और बस सारथी की निगम द्वारा पी एफ और ई एस आई की गई कटौती का रिकॉर्ड संधारित करने और बैलेंस शीट संबंधित चालको को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधि मंडल में
1) श्री वरुण तिवाड़ी ,प्रभारी फैडरेशन
2) श्री महेश चतुर्वेदी ,राष्ट्रीय मंत्री , बीपीएम एम
3) श्री प्रकाश शर्मा , सयुंक्त महामंत्री फैडरेशन और मीडिया प्रभारी
4) श्री किशोर कुमार विश्नोई , संयोजक ,अनुबंधित चालक संघर्ष समिति
5) श्री भंवर लाल विश्नोई
6) श्री प्रमोद कुमार
तथा निगम प्रबंधन की और से माननीय प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशक यातायात श्री संजीव पांडेय उपस्थित रहे ।

प्रदर्शन में श्रीमती राधा शर्मा ,प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ, श्री जितेंद्र शर्मा,जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, एवम श्री प्रमोद कुमार चौधरी ,जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने भी संबोधित किया







टिप्पणियां