जी.आर ग्लोबल अकादमी में श्री सुरजा राम पूनिया मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ
- A1 Raj
- 8 अग॰ 2023
- 2 मिनट पठन
जयपुर । जी.आर ग्लोबल अकादमी बेनाड रोड मचेड़ा जयपुर स्थित विद्यालय में श्री सुरजा राम पूनिया मेमोरियल टूर्नामेंट 2023 24 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर मल दयाल , बॉक्सर तथा वर्तमान में राष्ट्रीय भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोच तथा भारतीय रेलवे पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग कोच एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ पूनिया चेयरमैन बालाजी शिक्षा समिति का विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
सर्वप्रथम स्वर्गीय श्री सुरजा राम पूनिया जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित किया ।

विद्यालय के प्राचार्य सूरज गिर ने कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ पूनिया को साफा पहनाकर पुष्पगुच्छ प्रदान किया। टूर्नामेंट आयोजक रघुवीर सिंह खर्रा एवं आलोक पूनिया ने मुख्य अतिथि सागरमल धायल को साफा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट स्वरूप प्रदान कर उनका स्वागत किया तथा जगदीश पूनिया प्रबंध निदेशक बालाजी शिक्षा समिति ने मुख्य अतिथि को एक शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।

तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने अपना अमूल्य समय देकर हमें कृतार्थ किया है। विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत पर एक लुभावना नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का तालमेल हो जाने से दिमाग तेज होता है तथा व्यक्ति जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं का सामना सकारात्मक रूप से कर सकते में सक्षम होता है । उन्होंने बताया कि खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है अतः राष्ट्रीय स्तर पर तथा राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को नौकरी के अवसर भी दिए जाते हैं। अतः आपको खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथी पूनिया ने सभी को बधाई दी तथा प्रोत्साहित किया । विद्यालय की खेल प्रभारी छात्र गर्विता दाधिच ने सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करवाई । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के आरंभ होने की घोषणा की । मुख्य अतिथि अध्यक्ष महोदय एवं प्रबंध निदेशक ने गुब्बारे के गुच्छे इस आकाश में उड़ने के लिए छोड़ दिए छात्रों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए ।

तत्पश्चात बास्केटबॉल कोर्ट में विद्यस्थली विद्यालय के छात्र तथा कैंब्रिज कोर्ट विद्यालय के छात्रों के मध्य बास्केटबॉल मैच खेला गया जिसमें विद्यस्थली ने 35 तथा कैंब्रिज कोर्ट ने 8 अंक प्राप्त किया इस प्रकार विद्यस्थली विजय रहा दूसरा मैच एमजीपीएस वर्सेस केपीएस उड़ान गर्ल्स के मध्य खेला गया जिसमें एमजीपीएस विजय रहा तीसरा मैच अरविंद विद्यालय वर्सेस रेनबो स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें अरविंदो विजय रहा । क्रिकेट मैच जी आर ग्लोबल वर्सेस संस्कार स्कूल के मध्य खेला जा रहा है ।







टिप्पणियां