top of page
खोज करे

जय श्री राम के उदघोष से राममय हुआ मालवीय नगर सेक्टर 11

  • लेखक की तस्वीर: A1 Raj
    A1 Raj
  • 22 जन॰ 2024
  • 1 मिनट पठन

मालवीय नगर विकास समिति सेक्टर 11 और अमृत ग्रुप द्वारा आज रविवार 21 जनवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया




अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 251 महिलाओं की गरिमामय उपस्तिथि में सेक्टर 11 मालवीय नगर में कलश यात्रा निकाली गई




विकास समिति के उपाध्यक्ष और अमृत ग्रुप के फाउंडर समाजसेवी राजन सरदार ने बताया की अयोध्या में 500 साल बाद रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा पर पूरा देश राममय हो गया है

आज रविवार 21 जनवरी को सेक्टर 11 मालवीय नगर में शिव मंदिर झूलेलाल मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं बच्चों के साथ सभी ने बढ़कर हिस्सा लिया

इस कलश यात्रा में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, उपमहापौर पुनीत कर्णावत सुमन शर्मा और वार्ड 126 के पार्षद ओम स्वामी के अलावा हजारों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

इस अवसर पर 251 महिलाओं को कलश दुपट्टे निशुल्क वितरित किए गए 251 महिलाओं के आने की संभावना थी लेकिन जय श्री राम के लिए 400 से अधिक महिलाओं ने इस भव्य यात्रा में प्रेम भाव से भक्ति भाव से हिस्सा लिया




कल सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या से दोपहर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा



शाम को लगभग 4000 लोगों के लिए पोसबड़ा बाद प्रसादी का भी आयोजन किया जा रहा है इससे पहले हवन किया जाएगा।



कलश यात्रा में राजेश खण्डेलवाल,रामपाल जैन,नारायण सेवानी,प्रवीण मेहता,नीलम गुलाटी व समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page