जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिम कमान ने 75 वा गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
- A1 Raj
- 27 जन॰ 2024
- 2 मिनट पठन
जयपुर 26 जनवरी 2024 पूरे भारत वर्ष में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान ने भी 75वां गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया ।

मीडिया कोऑर्डिनेटर नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, तत्पश्चात तनोट ब्रिगेड के अंतर्गत 10 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह योगी ने आशा स्कूल जो की स्पेशल बच्चों की एक स्कूल है, वहां स्पेशल बच्चों के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया उन्होंने इस मौके पर बच्चों के बीच जाकर बच्चों के अंदर देशभक्ति का संदेश दिया तथा मिठाइयों का वितरण किया और ध्वजारोहण किया

इस मौके पर सभी बच्चे और अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ इस दिन को मनाया।

10 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम सिंह योगी ने अपने संबोधन मे कहा कि हर एक बच्चा खाश होता है और हर किसी में कुछ नयापन है। हर एक बच्चे के अंदर से उस नयेपन और खाशियत को पोलिश करके बाहर निकालना और निखारना एक अध्यापक का कर्तव्य है और समाज में संस्कार और अनुशाशन को बनाए रखना हर एक बच्चे और अध्यापक का मूल कर्तव्य है।




















टिप्पणियां