जयपुर में पहली बार कॉफ़ी ट्रेनिंग वर्कशॉप
- A1 Raj
- 17 जन॰ 2023
- 1 मिनट पठन
अपडेट करने की तारीख: 18 जन॰ 2023
जयपुर,, (उमेन्द्र दाधीच )
कॉफी कैसे बनाए और किस अंदाज में सर्व करे यह आज के समय की बड़ी जरूरत बन गया हैं इसी बात का प्रशिक्षण देने के लिए देश में कॉफी मेकर किंग के नाम से अपनी पहचान बना चुके दिल्ली निवासी विक्रम खुराना ने मंगलवार को राजस्थान के चुनिन्दा कैफे संचालको को अच्छी कॉफी कैसे बनाए और कोनसे फ़्लेवर उपयोग में ले साथ ही कॉफी बनाने के काम आनेवाले उपकरणों की जानकारी दी ।

ट्रेनिंग वर्कशॉप जयपुर में पहली बार एक नई कंपनी ग्रोआप्लान के द्वारा कराई जा रही है
यह कंपनी जयपुर के ही दो उद्यमी विजय सिंह शेखावत और स्वप्निल जैन के द्वारा बनाई गई है ।
विजय सिंह शेखावत को 25 साल का और स्वप्निल जैन को 10 साल का अनुभव है ।

,ग्रोआप्लान कम्पनी का कार्य अलग अलग कम्पनियों कीं ब्रांडिंग और मार्केटिंग की कन्सल्टेंसी प्रदान करती है, कम्पनी ग्राहकों की कम्पनियों का डेटा एनालिसिस करके उनकी ग्रोथ प्लानिंग करती है ।

इस कॉफ़ी वर्कशॉप मैं विक्रम खुराना जो की वर्ल्ड बरिस्ता चैम्पियनशिप विनर है उनके द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की गई है. |
कोर्स पूरा करने के बाद सभीं को सह भागियो को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया ।
इस कोर्स के बाद ग्रोआप्लान राज्य के अलग अलग शहरो में अलग अलग विषयों जैसे कॉफ़ी , बेकरी , किचन, वाइन एंड बियर पर ट्रेनिंग करवाएगी |
स्वपन्निल जैन के अनुसार ग्रोआप्लान मार्केट सर्वे के अनुसार कम्पनियो के लिये ज़रूरत के अनुसार उनकी मार्केटिंग और ग्रोथ स्ट्रेटेजी को प्लान करती है ।





















टिप्पणियां