जयपुर ग्रुप मुख्यालय एन सी सी जयपुर के कैडेट्स ने उपराष्ट्रपति महोदय को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
- A1 Raj
- 6 सित॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर ग्रुप मुख्यालय एन सी सी के ग्रुप कमांडर कर्नल वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रथम राजस्थान एयर स्क्वाड्रन और प्रथम राजस्थान गर्ल्स बटालियन के सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने राजस्थान दौरे पर आए उपराष्ट्रपति महोदय को महारानी कॉलेज में गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

उपराष्ट्रपति का राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन और महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल मैडम निमाली सिंह एवम प्रोफेसरों ने स्वागत और अभिनन्दन किया।

उपराष्ट्रपति ने कैडेट्स के साथ रूबरू होकर विचार-विमर्श किया।
इसके बाद उपराष्ट्रपति महोदय जगदीप धनखड़ ने "राष्ट्रीय विकास में महिलाओं की भागीदारी" विषय पर प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने छात्राओं को इस युग में आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की भूमिका और महत्व पर ज़ोर दिया।

उनके शब्दों ने दर्शकों के दिलों में गहरा प्रभाव डाला और वे छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की गहरी रुचि को पकड़ने में कामयाब रहे थे। इसके पश्चात, छात्राओं ने अपने विचार रखे और उसपर चर्चा की गयी।

यह कार्यक्रम हॉल में गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समाप्त हुआ, इसके माध्यम से महिला समानता और महिला सशक्तिकरण के नए उत्साह का प्रदर्शन किया गया।








टिप्पणियां