top of page

चोमू में विश्व योग दिवस पर किया योग

21 जून 2024
1 मिनट पठन

चोमूं राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय वीर हनुमान मार्ग चोमूं में विश्व योग दिवस प्रधानाध्यापक गिरधारी लाल जाट की अध्यक्षता में मनाया गया।

योगगुरु जितेंद्र चौधरी व रंगमंच कलाकार गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोगण ने विद्यालय के अध्यापकों अन्य विद्यालय से पधारे अध्यापकगण विद्यालय के बच्चों को योग करवाया । अनुलोम विलोम, भ्रामरी, मणिपुर शक्ति विकासक प्राणायाम ,ताड़ासन, चक्रासन, हलासन, पवनमुक्तासन, उत्थानपाद आसान आदि योग करवाये।

विश्व योग दिवस के अवसर पर जगदीश मुवाल, माधव प्रसाद शर्मा, राम नारायण सैनी, रमेश चंद्र शर्मा, मुकेश डोडवाडिया, रतनलाल रेगर, अन्य विद्यालय से आए अध्यापक विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page