चेष्टा लेडीज क्लब ने ग्रैंड मिलन समारोह धूमधाम मनाया ।
- A1 Raj
- 17 दिस॰ 2023
- 1 मिनट पठन
चेष्टा लेडीज क्लब की ओर से शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सवाई राम सिंह रोड स्थित होटल लॉर्ड प्लाजा में ग्रैंड मिलन समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजक क्लब निदेशक नीतू जैन रहीं।

क्लब निदेशक नीतू जैन ने कहा कि गृहिणियों को मंच देने के लिए क्लब का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। गणेश वंदना में सभी महिलाओं ने नीतू जैन का सहयोग किया।

क्लब में राज्यवार थीम और प्रतियोगिता के लिए सभी को तैयार होकर आना था। सभी महिलाओं ने एक-एक कर प्रस्तुति दी. किसी ने डांस से, किसी ने एक्टिंग से तो किसी ने गाना गाकर जजों को इम्प्रेस किया.

विजेता रहीं प्रथम रानी अनुप्रति भार्गव, द्वितीय कल्पना माहेश्वरी, तृतीय डॉ. हर्षिता। बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार जीविका गक्कड़ रजनी कोठारी को दिया गया।

कथक ग्रुप के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई।

क्लब की मुख्य संरक्षक ममता शर्मा विशिष्ट अतिथि उर्मिला जांगिड़ उषा जैन अमृता अमृता श्रीवास्तव, कीर्ति शर्मा, रजनी कोठारी, सुशीला भारती, सोनू अग्रवाल, मूर्ति मीना, इंद्रा पालीवाल वा ममजीत रहीं।

क्लब में नाटक, गायन और खेल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

डायरेक्टर नीतू जैन ने सभी को चुनरी ओढ़ाकर गिफ्ट्स देकर सबको सम्मानित किया

कार्यक्रम के समापन पर नीतू जैन ने कार्यक्रम को अद्भुत बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि इसी तरह सभी महिलाओं का प्यार मिलता रहेगा।







टिप्पणियां