चाकसू में दिखाई वर्षा रमन ने अपनी मौजूदगी
- A1 Raj
- 28 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
चाकसू में महिला सम्मान समारोह एवं लहरिया उत्सव का आयोजन, समाज सेविका वर्षा रमन ने की महिला उत्थान की बात
चाकसू, 27 अगस्त, 2023
पूरे प्रदेश में सावन महोत्सव का दौर लगातार जारी है। ऐसे में यही एक मौका होता है, जब महिलाएं हर्षोउल्लास के साथ एक मंच पर आकर खुशियों सहेजती हैं।

चाकसू में सूरजकुंड स्थित ज्योतिबा फुले संस्थान में
समाजसेवी और भाजपा नेत्री वर्षा रमन द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं सावन लहरिया उत्सव में ऐसे ही खुशियों के रंग देखने को मिले।

वर्षा रमन ने महिलाओं के संग उत्सव में भाग लिया और उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित किया।

वर्षा रमन ने बताया कि आज महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अपना अमूल्य और महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे में जरूरत है कि उन्हें सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाए।

इसी को ध्यान में रखते हुए लहरिया उत्सव और महिला सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि महिलाओं को उनकी हिम्मत और काबिलियत के लिए उनकी हौसला अफजाई की जाए।








टिप्पणियां