top of page
खोज करे

चमत्कारेश्वर मंदिर में पौष बड़ा का आयोजन

8 जन॰ 2023
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 9 जन॰ 2023


जयपुर | दशहरा कोठी स्थित गोविंद नगर पूर्व गली नम्बर 7 स्थित चमत्कारेश्वर मंदिर में पौष बड़ा का आयोजन हुआ।

प्रसादी तैयार होने के बाद चमत्कारेश्वर मंदिर के भोग लगाया व आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं को कुर्सियों पर बैठाकर पंगत प्रसादी का वितरण किया गया।पौषबड़ा प्रसादी में बड़ा,गाजर का हलवा ,पूड़ी, सब्जी और चटनी आदि रहे ।प्रसादी बनाने का कार्य जाने माने हलवाई शीशराम सैनी द्वारा किया गया

पौषबड़े का प्रसाद लेने के लिए देर रात तक भीड़ लगी रही

कॉलोनी निवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की ।



यहां की स्थानीय निवासी रेखा सैनी की इच्छा है की यह कार्यक्रम ओर भी भव्य हो ।


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page