top of page
खोज करे

गरीब तबके को शिक्षित करना ही सच्ची देश सेवा है

17 अग॰ 2023
1 मिनट पठन

ममता पाठशाला की तरफ से झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित

जयपुर। झुग्गी बस्तियों के बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है क्योंकि देश का गरीब तबका शिक्षित होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ेगा तभी देश का विकास होगा और इस कार्य को सुरेन्द्र खीचड़ द्वारा पूरा किया जा रहा है, जो अनुकरणीय है।






यह कहना है कर्नल रामनिवास खीचड़ का, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर शहर के माचेड़ा राजकीय विद्यालय के समीप स्थित ऑक्सफ़ोर्ड करियर सेन्टर के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर झुग्गी बस्तियों के बच्चों के बीच ध्वजारोहण किया।



इस कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र खीचड़ ने बताया कि 15 अगस्त को ममता मेमोरियल सेवा समिति के तत्वावधान में संचालित ममता पाठशाला की तरफ से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों व उनके परिजनों के लिए ध्वजारोहण कार्यक्रम अयोजित किया गया।



साथ ही इस अवसर पर झुग्गी बस्तियों के बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैप्टन राउतमल महला, कैप्टन शीशराम बुगालिया, अजमेर डिस्कॉम के पूर्व प्रबंध निदेशक बी.एम. भामू, एडवोकेट दिलीप खीचड़,

आरएस कंस्ट्रक्शन कम्पनी के रणधीर झाझड़िया, चंद्रभान महला, गोरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के चंद्रशेखर गोरा भी उपस्थित हुए।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page