गणगौर महिला ग्रुप ने झूमतो सावण के माध्यम से महिलाओं को राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंग दिया
- A1 Raj
- 6 अग॰ 2023
- 1 मिनट पठन
गणगौर महिला ग्रुप की ओर से
5 अगस्त को झूमतो सावण प्रोग्राम आयोजित किया गया। ग्रुप की डायरेक्टर और फाऊंडर सुशीला भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी महिलाऐं राजस्थानी लहरिया पोशाक और खूबसूरत श्रंगार में नजर आईं जो हमारी राजस्थानी संस्कृति को प्रदर्शित कर रही थी।

प्रोग्राम में चीफ गेस्ट थी टीवी सीरियल " दूसरी माँ " का किरदार निभाने वाली " अनिता प्रधान" " और स्पेशल गेस्ट, अंजू माथुर
गेस्ट आफ ओनर " दिव्या शेखावत। प्रोग्राम का स्पेशल आकषर्ण था

बेस्ट पोशाक, बेस्ट मेंहदी, बेस्ट ज्वैलरी
बेस्ट लहंगा चुन्नी, हमारी चीफ गेस्ट द्वारा इन सभी महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।


राजस्थानी लोकगीतों पर ग्रुप डांस करके महिलाओं ने जमकर धमाल किया और देसी ठुमके लगाये। साथ में कार्यक्रम में आई हुई चीफ गेस्ट ने भी लोकनृत्य करके सब महिलाओं का मन मोह लिया।

" गणगौर महिला ग्रुप " का उद्देश्य राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना और सभी महिलाओं की प्रतिभा को उजागर कर उन्हें मंच प्रदान करना है ग्रुप समय समय पर राजस्थान के तीज त्यौहारों पर खूबसूरत प्रोग्राम आयोजित करना है।








टिप्पणियां