top of page
खोज करे

खेलों के क्षेत्र में भी एन.सी. सी कैडेट्स ने अपना परचम लहराया

27 अक्टू॰ 2023
1 मिनट पठन

'

दिनाँक 27 ,अक्टुबर , 2023 सी स्कीम स्थित सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल के एन.सी.सी. कैडेटस ने खेल के क्षेत्र में जीत हासिल कर अपना परचम लहराया । जो हमारे विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

विद्यालय के छात्र नेतृत्व शर्मा ने स्कूल स्टेट टूर्नामेंट जिमनास्टिक में काँस्य पदक , रोमन रिंग्स में सिल्वर मेंडल व जिला स्कूल टूर्नामेंट में ऑलराउंडर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

विद्यालय की छात्रा दीपाली सैनी ने लाठी खेल संगठन , भारतमें अपना पाठ्यकुम पूर्ण कर डिप्लोमा प्राप्त किया और खेल एम्पायर जज के रूप में अधिकृत बन विद्यालय की चमकता सितारा बनकर उभरी।

विजेता छात्र व छात्रा का विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष माननीय सरदार अजय पाल सिंह जी, विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष माननीय जसबीर सिंह जी एवं विद्यालय प्राचार्या माननीया सोनल शर्मा एवं विद्यालय एन सी सी अधिकारी माननीय उमेश शर्मा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी प्रशंसा की व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page