खाटू मेले में होगी इलेक्ट्रोपैथी तेल चरण मालिश सेवा श्री श्याम कृपा मित्र मंडल जौहरी बाजार जयपुर के द्वारा
- A1 Raj
- 15 मार्च 2024
- 1 मिनट पठन
श्री श्याम कृपा मित्र मंडल जौहरी बाजार जयपुर के द्वारा फाल्गुन मेले में तीन दिवसीय 20वे भंडारे का आयोजन गोविंदगढ़ से 1 किलोमीटर आगे सीकर रोड पर पद यात्रियों की सेवा हेतु 16 से 18 मार्च को किया जा रहा है।

इस भंडारे में जौहरी बाजार के जवाहरात व्यवसायी सपरिवार , इष्ट मित्रों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ पद यात्रियों की सभी प्रकार की सेवा करते हैं।
यहां का विशेष आकर्षण बेहतरीन चिकित्सा सेवा के साथ , निशान रखने की व्यवस्था, गरम पानी की व्यवस्था, नयनाभिराम श्रृंगार, भजनामृत सेवा, शुद्ध भोजन व्यवस्था के साथ यात्री विश्राम सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि इस बार बेहतरीन चिकित्सा सेवा के साथ सेठिया एजूकेशन एण्ड रिसर्च सोसायटी द्वारा इलेक्ट्रोपैथी दर्द निवारक तेल चरण मालिश सेवा भी प्रदान की जाएगी।







टिप्पणियां