खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय संगोष्ठी “विकसित भारत @2047 विकास की ओर बढ़ते कदम” का समापन पर समारोह का आयोजन किया
- A1 Raj
- 22 जुल॰ 2024
- 2 मिनट पठन
वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वर्धमान महावीर खुला विश्वविधालय, कोटा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “विकसित भारत @2047 विकास की ओर बढ़ते कदम” का समापन समारोह का आयोजन शनिवार दिनांक 20 जुलाई 2024 को किया गया ।

समारोह के मुख्य अतिथि वाइस चांसलर दिल्ली टेक्निकल एंड एंटरप्रेन्योर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अशोक कुमार नागावत, मुख्य वक्ता वाइस चांसलर गुरु गोविंद जनजाति विश्वविद्यालय बांसवाड़ा प्रोफेसर के. एस. ठाकुर, कार्यक्रम अध्यक्ष एस.एस.जैन सुबोध पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर के. बी. शर्मा, एसकेवीईटी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सोहनलाल तांबी , ट्रस्ट महामंत्री मुरारी लाल गुप्ता, कालेज प्राचार्या डॉ अंजु गुप्ता, डॉ. क्षमता चौधरी मौजूद रहे।
समापन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई । एसकेवीईटी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री सोहनलाल तांबी जी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का परिचय कराया एवं पुष्प गुच्छ और श्रीफल देकर और शॉल ओढ़ाकर कर सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
कालेज प्राचार्या डॉ अंजु गुप्ता जी ने दो दिनों में तीन तकनीकी सत्रों में विभिन्न शिक्षण संस्थान के शिक्षकों और शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए शोध पत्रों की जानकारी दी ।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर के. एस. ठाकुर ने ऑनलाइन अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत के विजन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रोफेसर नागावत ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विकसित भारत के विज़न में दिए जाने वाले योगदान पर अपना संबोधन दिया ।

साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर के. बी. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के विज़न में युवाओं की भूमिका अहम है।

अंत में विभिन्न सत्रों में पेपर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं सभी सत्रों में बेस्ट पेपर प्रजेंट करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अंत में डॉक्टर क्षमता चौधरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।







टिप्पणियां