क्रिकेट अकादमी और बास्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन संपन्न
- A1 Raj
- 8 दिस॰ 2023
- 2 मिनट पठन
सी – स्कीम , जयपुर स्थित सेन्ट सॉल्जर पब्लिक स्कूल में क्रिकेट अकादमी और 15 वें साहिबजादा फतेह सिंह इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का 7 दिसंबर , 2023 प्रातः 10:00 बजे तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस माननीय डॉ. गुरदयाल सिंह संधू, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह विद्यालय प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह , भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज राजीव सिंह, भारतीय बॉस्केटबॉल टीम भूतपूर्व कप्तान माननीय लोकेश यादव, भूतपूर्व क्रिकेट रणजी खिलाड़ी माननीय संजय व्यास , विधि सचिव भारत सरकार सरदार गुरु चरण सिंह होरा, गुरु नानक देव सत्संग सभा शिक्षा बोर्ड कोषाध्यक्ष-पंजाबी अकादमी राजस्थान सरकार अध्यक्ष, माननीय सरदार मनिन्द्र सिंह बग्गा , गुरु नानक देव सत्संग सभा शिक्षा बोर्ड जनरल सचिव, माननीय बलदेव सिंह , माननीय सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह का एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुरक्षण कर सम्मान किया गया ।

क्रिकेट अकादमी और 15वे साहिबजादा फतेह सिंह तीन दिवसीय इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर सभी अतिथि गण टीम के सभी खिलाड़ियों से रूबरू हुए और खेलों का महत्त्व बताकर उत्साहवर्धन किया गया।
टूर्नामेंट में कुल 14 विद्यालयों की टीम ने हिस्सा लेकर खेलों के प्रति अपना रुझान दिखाया |

बास्केटबॉल टूर्नामेंट का प्रथम मैच टीम ए सैंट सोल्जर पब्लिक स्कूल और टीम ब विद्यास्थली के बीच सम्पन्न हुआ । जिसमे 24–18 स्कोर से टीम ब सैंट सोल्जर पब्लिक स्कूल विजेता रही| दूसरा मैच अपेक्स और सुबोध स्कूल टीम के बीच सम्पन्न हुआ । जिसमे 6-3 स्कोर से सुबोध स्कूल टीम विजेता रही | तीसरा मैच एम पी एस प्रताप नगर और सैंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के बीच सम्पन्न हुआ । जिसमे 16-10 स्कोर से एम पी एस प्रताप नगर टीम विजेता रही |

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या सोनल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियो व खिलाडियों को उनकी अमूल्य उपस्थिति हेतु धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर अपने उद्बोधन में कहा कि- "खेल का अभ्यास करना न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी प्रशांत और ऊर्जावान बनाता है।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।





























टिप्पणियां