कैंसर जांच आपके द्वार जागरूकता शिविर आयोजित
- A1 Raj
- 24 सित॰ 2023
- 1 मिनट पठन
जयपुर। अहिंसा ज्योति संघ और महावीर कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक जगदम्बा नगर स्थित गणपति पैलेस में आमजन के लिए "कैंसर जांच आपके द्वार" निशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवान महावीर कैंसर केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जयपुर की प्रमुख अनिला कोठारी के हाथों किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में भाजपा की प्रवक्ता राखी राठौड़ और पूर्व महापौर शील धाबाई, डॉ हेमराज खोरवाल मानस हॉस्पिटल एवं डाॅ. सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित रहे।

शिविर में पधारे सभी अतिथियों का अहिंसा ज्योतिष संघ के अध्यक्ष राजेश कोठारी, उपाध्यक्ष अलका चौधरी, सचिव पंकज बोहरा व राजेंद्र सिसोदिया ने आभार जताया। शिविर में विभिन्न डॉक्टर्स द्वारा सैकड़ो कैंसर जांच, हड्डी जांच, नेत्र जांच मोमोग्राफी, पेप स्मियर टेस्ट, एक्सरे, पीएसए इत्यादि बीमारियों का निशुल्क परामर्श देते हुए जांच की गई।

शिविर के दौरान भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की कार्यक्रम अधिकारी करुणा शर्मा सहित अन्य डॉक्टर्स एवं स्टाफ मौजूद रहे।







टिप्पणियां