केवीजीआईटी के वार्षिक समारोह में रामायण थीम पर अद्भुत प्रस्तुति, सांस्कृतिक आधारित नृत्य, शैक्षिक नाटक जैसे कई कार्यक्रम हुए और साथ ही छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
- A1 Raj
- 6 मार्च 2024
- 1 मिनट पठन
केवीजीआईटी के वर्षिकोत्सव में 115 छात्राएं सम्मानित
तालियों की गडगडाहट से गूंजता सभागार, रामायण थीम पर प्रस्तुति देती
छात्राएं और प्रषस्ति पत्र और पुरस्कार प्राप्त कर प्रफुल्लित छात्राएं। यह नजारा
था


मंगलवार को आयोजित किए गए खण्डेलवाल वैष्य गर्ल्स इंस्टीटयूट ऑफ
टैक्नोलॉजी के वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का।
सभागार में सर्वप्रथम कार्यक्रम का षुभांरभ मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री श्री गौतम कुमार दक, राजस्थान विष्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा, बिजनेसमैन व्यापारी हरि मोहन डंगायच, एसकेवीईटी ट्रस्ट के सदस्य और कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद गणेष वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जहां वर्षभर विभिन्न गतिविधियो में सर्वश्रेष्ठ और मेधावी करीब 115 छात्राओं को पुरस्कार और प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस बीच कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता ने कॉलेज के वार्षिक प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने रामायण थीम पर आधारित प्रस्तुति देकर सभागार में समां बांध दिया।

वहीं छात्राओ ं ने प्ले के जरिए साइबर क्राइम से किस तरह बचा जा सके यह प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में एसकेवीईटी ट्रस्ट के संयुक्त सचिव सीए मुकेष खण्डेलवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।













टिप्पणियां